February 27, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बड़ी खबर: आम बजट में उत्तराखंड की चार नई रेल परियोजनाओं के लिए बड़ी पहल: मिले 5131 करोड़

वर्चुअल प्रेस वार्ता में रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने दी जानकारी: ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन का काम 2026 तक पूरा होगा, उत्तराखंड की सबसे बहुप्रतीक्षित रेल परियोजना टनकपुर बागेश्वर रेल लाईन और देहरादून- सहारनपुर रेल लाइन की डीपीआर भी बनेगी 
देहरादून। आम बजट में उत्तराखंड को रेलवे के लिए 5131 करोड़ रुपये मिले हैं। यह जानकारी बुधवार को वर्चुअल प्रेस वार्ता में रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने दी। उन्होंने बताया कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन और चार नई परियोजनाओं को भी गति मिलेगी। वहीं ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन का काम 2026 तक पूरा हो जाएगा। रेल मंत्री ने कहा कि ऋषिकेश, उत्तरकाशी, बागेश्वर, गरसैंण, बागेश्वर- टनकपुर और देहरादून- सहारनपुर रेल लाइन की डीपीआर भी बनेगी। बहरहाल केंद्रीय बजट में रेलवे मंत्रालय ने विकास परियोजनाओं के लिए बड़ी पहल की है। अब उत्तराखंड की सबसे बहुप्रतीक्षित रेल परियोजना टनकपुर बागेश्वर रेल लाईन शुरू होने की उम्मीद एक बार फिर जग गई है। बता दें कि हर साल प्राकृतिक आपदाओं का दर्द झेलने वाले हिमालयी राज्य उत्तराखंड की चिंता केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट में दिखी थी। बजट भाषण में वित्त मंत्री ने उत्तराखंड में बादल फटने और भूस्खलन से होने वाले नुकसान की भरपाई करने के लिए केंद्रीय सहायता देने का जिक्र किया था। वहीं, उत्तराखंड को स्पेशल पैकेज देने की बात भी कही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *