Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे केदारनाथ धाम : मुख्य पुजारी से मिले, तीर्थ पुरोहितों ने किया स्वागत

देहरादून (उद संवाददाता)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को पवित्र श्रावण मास में भगवान केदारनाथ के दर्शन के लिए पहुंचे। बाबा केदार का जलाभिषेक किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने केदारनाथ मंदिर के मुख्य द्वार पर विराजमान नंदी की प्रतिमा के आगे नमस्तर होकर शिव शंकर की अराधना की।  इस दौरान बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति एवं तीर्थ पुरोहितों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ड्यूटी पर मौजूद सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का अभिनंदन करने के बाद तीर्थ पुरोहित समाज व मुख्य पुजारी से मिले। इसके साथ ही मुख्यमंत्री बाबा केदारनाथ मंदिर में प्रवेश कर विशेष पूजा-अर्चना कर संपूर्ण विश्व एवं मानवता के कल्याण की कामना की। बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री को भगवान केदारनाथ का प्रसाद भेंट किया और केदारनाथ यात्रा के संबंध में जानकारी दी। इस दौरान बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ , पुजारी शिवशंकर लिंग,समन्वयक आरसी तिवारी एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, प्रमोद बगवाड़ी, प्रदीप सेमवाल, कुलदीप धर्म्वाण, ललित त्रिवेदी सहित तीर्थ पुरोहित मौजूद रहे।केदारनाथ धाम पहुंचने पर मंदिर समिति के सदस्यों एवं तीर्थ पुरोहितों द्वारा किए गए स्वागत के लिए सीएम धामी ने भी सभी का आभार व्यक्त किया। बाबा केदारनाथ धाम पहुंचने पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का कमिश्नर गढ़वाल विनय शंकर पांडे, आईजी पुलिस गढ़वाल करन सिंह नगन्याल, जिलाधिकारी डॉ. सौरभ गहरवार और पुलिस अधीक्षक डॉ. विशाखा ने वीआईपी हेलीपैड पर स्वागत किया।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *