Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

टिहरी और अल्मोड़ा में भीषण हादसा,चार लोगों की मौत, दस लोग घायल

देहरादून उत्तराखंड में हुए दो अलग.अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गर्इ है। हादसा टिहरी और अल्मोड़ा जिले में हुए हैं। फिलहालए मौके पर पहुंची पुलिस की टीमें राहत.बचाव कार्य में लगी हुर्इ है। टिहरी जिले में कमांद से दो किमी पहले मैक्स चंबा की ओर जा रही थी। कुनेर गांव के पास पहुंचते ही वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खार्इ में गिर गया। जिसमें दो लोगों की मौत हो गर्इ। वाहन में करीब 12 व्यक्ति सवार थे। वहींए मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत और बचाव कार्य किया। पुलिस ने सात घायलों को 108 के माध्यम से राजकीय चिकित्सालय चंबा और तीन घायलों को कमांद चिकित्सालय भेजा गया। फिलहालए दो मृतकों के शव को पुलिस निकाल रही है। वहीं दूसरा सड़क हादसा अल्मोड़ा जिले के दन्या में हुआ है। जहां से लगभग पांच किलोमीटर दूर धर्माघोर के पास एक कैंटर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में चालक.परिचालक की मौके पर ही मौत हो गर्इ। आपको बता दें कि ये कैंटर हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रहा था। बसाड़ बैंड पर पहुंचते ही कैंटर अनियंत्रित होकर करीब तीन सौ मीटर गहरी खाई में गिर गया। सूचना मिलते ही दन्यां थाने की पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मूसलधार बारिश में रस्सियों की मदद से बमुश्किल शवों को बाहर निकाला। मृतकों की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *