February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

स्कूल गेट के सामने सड़क हुई बदहाल,हादसों का खतरा

रूद्रपुर। गत रात्रि से क्षेत्र में मूसलाधार बारिश से भारी जलभराव हो गया है। नैनीताल रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कालेज के सामने भारी जलभराव हो गया। जिससे स्कूली आने जाने वाले बच्चों के साथ ही राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। स्कूल के मेन गेट के आगे ही सड़क इतनी बदहाल हो चुकी है कि यहां पर कभी भी हादसा हो सकता है। कई बार खबर छापने के बाद भी जिला प्रशासन ओर ध्यान नहीं दे रहा है। गौर हो कि पिछले कई माह से यहां जगह जगह बड़े बड़े गड्डे बने हुए हैं। हांलाकि विद्यालय प्रबंधन ने हादसे के भय से किसी तरह यहां मलवा डलवा दिया है। लेकिन बलवा डालने के बाद भी ईंटे और मलवा उबड़ खाबर हो गया है। जब तक सड़क का पक्का निर्माण नहीं होगा तब तक हालत सुधरने वाली नहीं। मार्ग पर कई प्रतिष्ठि भवन, अस्पताल व बैंक, कार्यालयों में आने वालों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जबकि स्कूली बच्चों को छोड़ने के लिये आने वाले टुकटुक और टेंपो पलटने का डर लगा रहता है। यहां से अन्य विद्यालयों के स्कूली बच्चे भी गुजरते है। सड़क के आसपास फुटपाथ पर वाहनों को खड़ा कर दिया जाता है जिससे भी यातायात व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो जाती है। सड़क की हालत जल्द नहीं सुधारी गई तो स्कूली बच्चों के साथ ही आम लोगो को भी हादसों का शिकार होना पड़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *