February 27, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कांटे की टक्कर में मिली हार के बाद बोले महेंद्र भट्टः जनादेश स्वीकार, भंडारी को टिकट देकर पार्टी ने अपना कर्तव्य निभाया है

देहरादून(उद संवाददाता)। उत्तराखंड में 10 जुलाई को मंगलौर और बद्रीनाथ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने दमदार जीत हासिल की है। हांलाकि दोनों ही सीटों पर भले ही कांग्रेस अपनी जीत का डंका बजाने का खम ठोक रही वहां भाजपा पहले से ही सियासी मैदान से बाहर ही रही है। मंगलौर सीट पर कांग्रेस ने कांटे की टक्कर में भाजपा को मात दी। वहीं बद्रीनाथ सीट पर कांग्रेस ने भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से हराया है. नतीजे सामने आने के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का रिएक्शन सामने आया है। शनिवार को मीडिया से बातचीत के दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्टð ने उपचुनाव में मिली हार को स्वीकार करते हुए कहा कि जनता ने जो भी जनादेश दिया है उसे भाजपा स्वीकार करती है। भट्टð ने कहा जल्द हार के कारणों की समीक्षा की जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्टð ने बद्रीनाथ विधानसभा सीट से प्रत्याशी चयन पर उठ रहे सवालों पर कहा कि पार्टी आगामी दिनों में सभी चीजों की समीक्षा करेगी। राजेंद्र भंडारी को लेकर महेंद्र भट्टð ने कहा कि पार्टी ने अपना कर्तव्य निभाया है। भाजपा ने चुनाव से पहले भंडारी को टिकट देने की बात हुई थी। बद्रीनाथ सीट पर भाजपा से मुकाबले में कांग्रेस प्रत्याशी को वामपंथी और यूकेडी व अन्य दल के चुनाव नहीं लड़ने का लाभ मिला। उन्होंने कहा कि पार्टी के हर कार्यकर्ता ने अपना पूरा काम किया है। उसी का परिणाम है कि मंगलौर में भाजपा जीत के इतने करीब पहुंच पाई है। बता दें बद्रीनाथ विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी लखपत सिंह बुटोला ने भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र सिंह भंडारी को 5224 वोटों से करारी हार दी है। वहीं मंगलौर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी काजी मोहम्मद निजामुद्दीन ने भाजपा प्रत्याशी करतार सिंह भड़ाना को कुल 422 मतों से हराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *