Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

नैनी-दून जनशताब्दी एक्सप्रेस का भाजपाईयों ने किया स्वागत

रूद्रपुर। काठगोदाम से आज शुरू हुई नैनी-दून जनशताब्दी एक्सप्रेस का भाजपाईयों ने रूद्रपुर स्टेशन पहुंचने पर स्वागत किया। दुल्हन की तरह सजी नैनी दून जनशताब्दी एक्सप्रेस आज दोपहर को काठगोदाम से चलकर रूद्रपुर स्टेशन पहुंची यहां विधायक राजकुमार ठुकराल की अगुवाई में भाजपाईयों ने ट्रेन का स्वागत किया। साथ ही टेªन चालक राकेश का भी स्वागत किया। इस अवसर पर मिष्ठान वितरण भी किया गया। इस दौरान पीएम मोदी जिंदाबाद, पीयूष गोयल जिंदाबाद, अनिल बलूनी जिंदाबाद, भगत सिंह कोश्यारी जिंदाबाद के नारे लगाये गये। इसके बाद टेªन स्टेशन से रवाना हो गयी। स्वागत करने वालों में राजू छाबड़ा, उत्तम दता, घनश्याम श्यामपुरिया, भारत भूषण चुघ, विपिन शर्मा, अजय यादव, अंकित चन्द्रा, ऋषिकांत टीटू, भुवन गुप्ता, सुरेश कोली,वेद ठुकराल, डा0 शाहखान राजशाही, अनीता, महेंद्री शर्मा, अनिल चौहान, उत्पल दीक्षित, राकेश सिंह, शालिनी बोरा,ललित बिष्ट, बंटी कोली, हरलोक सिंह आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *