Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

उजाड़े जाने के खिलाफ भाजपा सरकार का पुतला फूंका

रुद्रपुर।प्रदेश की नजूल भूमि पर बसे लोगों को उजाड़े जाने के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अटरिया मार्ग जगतपुरा में कांग्रेस कार्यकर्ता नन्दलाल प्रसाद व पूर्व पार्षद मोनू निषाद के नेतृत्व में भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर सरकार के पुतले को आग के हवाले किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जनविरोधी नजूल नीति के कारण आज नगर के हजारों परिवारों के समक्ष बेघर होने की समस्या आ गयी है। क्षेत्रीय विधायक ने चुनाव प्रचार के दौरान आम जनता से नजूल भूमि पर मालिका हक दिलाने का वायदा किया था जो आज पूरी तरह से झूठा साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि यदि विधायक वास्तव में जनता के हितेषी हैं तो धरातल पर आकर नजूल भूमि पर बसे लोगों को मालिकाना हक दिलाये। इस दौरान राजकुमार यादव, श्यामल मण्डल,सुमेरी प्रजापति, आमलेन्द्र, कांता प्रसाद, पलटन राम, डीके गौतम, विद्याराम,धर्मेन्द्र सागर,अमर वर्मा, ओमकार गंगवार, गोपाल सागर, खेम करन,काशीराम, गिरीश भट्ट, भवेश मण्डल, नारायण मण्डल, नवकुमार साना, श्यामल अधिकारी, देशराज, रामपाल, महेन्द्र, नवल, देव सागर, रिक्की गुप्ता, बहादुर सिंह आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *