Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बड़ी खबर: मौसम विभाग ने कुमाऊं क्षेत्र के अधिकांश जिलों में 6 और 7 जुलाई के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए निर्देश,अगले 48 घंटे लोगों से सतर्कता बरतने की अपील
देहरादून। प्रदेश में भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने एक बार फिर आलर्ट जारी किया है। अगले 48 घंटे उत्तराखंड के लिए भारी रहने वाले हैं। मौसम विभाग ने इस दौरान भारी से भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। लोगों से अगले 48 घंटे सावधानी बरतने की अपील की गई है।प्रदेश मं बीते कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है। जिस कारण प्रदेश में जनृजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज कैंप कार्यालय में गढ़वाल कमिश्नर और वर्चुअल माध्यम से जुड़े कुमाऊं कमिश्नर के साथ बैठक कर भारी बारिश के बाद प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर परिस्थिति की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आपदा की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्य के लिए जिला और तहसील प्रशासन को 24*7 अलर्ट पर रखा जाए। जलभराव की स्थिति में आपदा प्रभावितों के रहने और खाने का उचित प्रबंधन किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि तहसील स्तर पर स्थापित कंट्रोल रूम से भी लगातार संपर्क बनाकर रखा जाए साथ ही सड़कों के बंद होने की स्थिति में उन्हें तत्काल खोलने की व्यवस्था की जाए। उन्होंने मौसम विभाग की चेतावनी एवं स्थानीय मौसम संबंधी गतिविधियों के आधार पर ही स्कूलों को खोलने और बंद करने का निर्णय लेने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। मौसम विभाग ने आने वाले 24 से 48 घंटे के लिए एक बार फिर से पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक 6 और 7 जुलाई को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश होने की आशंका है। कुमाऊं क्षेत्र के अधिकांश जिलों में 6 और 7 जुलाई के लिए बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही गढ़वाल के अधिकांश हिस्सों में भी इस दौरान भारी बारिश देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटों में भारी से भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है तो लोग सावधानी बरतें। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने कहा कि प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच आम लोगों को सतर्कता बरतने की जरूरत है। अगले 24 से 48 घंटे के बीच आवागमन अगर बेहद जरूरी हो तभी करें। अन्यथा सुरक्षित स्थान पर ही पर रहें। इसके साथ ही जिस तरह से भारी बारिश के चलते नदी नाले इन दिनों उफान पर है उसको लेकर भी मौसम विभाग ने नदी नालों के आसपास जाने से बचने की अपील की है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *