Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रेस्ट्रो मालिक से रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर जीएसटी को रंगे हाथों गिरफ्तार

देहरादून। असिस्टेंट कमिश्नर जीएसटी दुबे को विजिलेंस की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। असिस्टेंट कमिश्नर जीएसटी शशिकांत दुबे को 75000 की रिश्वत लेते हुए विजिलेंस की टीम ने पकड़ा है।राजपुर रोड पर छह महीने खुले एक रेस्ट्रो मालिक से शशिकांत दुबे ने रिश्वत मांगी थी। रेस्ट्रो मालिक को आज 75 हजार रुपए लेकर बुलाया था। तभी विजिलेंस की टीम ने दुबे को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। लक्ष्मी रोड स्थित ऑफिस से दुबे की गिरफ्तारी हुई। जबकि कैनाल रोड स्थित घर पर भी विजिलेंस ने छापा मारा।भ्रष्टाचार की रोकथाम को लेकर मुख्यमंत्री के निर्देशों पर टोल फ्री 1064 नंबर भी जारी किया गया है। इस मुहिम के तहत यदि किसी भी सरकारी विभाग में कोई कर्मचारी, अधिकारी आम जनता से किसी भी तरह की रिश्वत मांगता है तो 1064 टोल फ्री नंबर पर कॉल कर शिकायत की जा सकती है। शिकायत करने वाले का नाम एवं नंबर गुप्त रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *