Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

वर्षा हत्याकांड का खुलासाः पुलिस ने हत्यारोपी पति और दोस्त को किया गिरफ्तार

दोस्त की बहन से थे पति के अवैध संबंध,चलती कार में गला घोंटा और शव को फेंककर मारी थी तीन गोलियां
बाजपुर(उद संवाददाता)। पाली जिले के अटपड़ा गांव के पास 19 जून को हाईवे पर एक महिला का शव मिला था। सीने पर तीन गोलियों के निशान थे। पुलिस ने जब इसका खुलासा किया तो पता चला महिला का मर्डर उसके वकील पति ने प्रेमिका के भाई के साथ मिलकर किया था। हत्यारे पति का उसकी दोस्त की बहन से ही अफेयर चल रहा था। आरोपी पति ने मर्डर की प्लानिंग में अपने दोस्त को शामिल किया और पत्नी को राजस्थान घुमाने की बात कहकर पीहर से बुलाया था। ब्यावर के पास चलती कार में उसका गला घोंटा और शव को फेंक दिया। आरोपी पति को लगा कि ये जिंदा नहीं बच जाए इस लिए उसके सीने पर 3 गोलियां मारी। घटना सोजत सिटी थाना क्षेत्र की है।पुलिस महिला के पति विशाल, उसके दोस्त मोहित को गिरफ्तार कर लाई है। मामले में तीसरा आरोपी सोनू ठाकुर है। एसपी चूनाराम जाट ने बताया- मृतका की पहचान वर्षा चौहान ;35द्ध साल निवासी वार्ड संख्या 3, गुजरातीयान मोहल्ला, जसपुर, जिला उधमसिंह ;उत्तराखंडद्ध के रूप में हुई है। मृतका के भाई हिमांशु पुत्र यशपाल सिंह निवासी उत्तर प्रदेश हाल उदयपुर ने 2 दिन पहले सोजत सिटी थाने में रिपोर्ट दी थी। उसने अपनी बहन की हत्या के लिए जीजा विशाल चौहान और उसके दोस्त मोहित सहित अन्य को दोषी बताया था। इस पर पुलिस विशाल और मोहित को गिरफ्तार कर लाई।वर्षा का पति विशाल चौहान वकील ;एडवोकेटद्ध है। आरोपी ने पूछताछ में बताया- वर्षा की हत्या घर से 900 ज्ञड दूर लाकर इसलिए की, ताकि पुलिस की पकड़ में न आ सके। आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि विशाल का अपने दोस्त मोहित उर्फ मन्नी पुत्र विरेंद्र ब्राह्मण की बहन से अवैध संबंध था। यह बात मोहित को पता थी, इसलिए मोहित का खर्चा भी विशाल उठाता था। सीओ सोजत सिटी देरावर सिंह सोढ़ा ने बताया मोहित ने विशाल पर उसकी बहन से शादी करने का दबाव बनाया। इधर, विशाल का अपनी पत्नी वर्षा से रोजाना झगड़ा होता रहता था। पति से तनाव के चलते वर्षा अपनी बेटी के साथ पीहर चली गई थी। ऐसे में विशाल ने बताया कि दोस्त की बहन के साथ घर बसाने के लिए पत्नी की हत्या की प्लानिंग बनाई और देसी कट्टðा खरीदा। विशाल ने इसमें अपने दोस्त मोहित को भी शामिल किया। उसने मोहित को विश्वास दिलाया कि वह एडवोकेट है, उसे कुछ भी नहीं होने देगा, उसे तो मर्डर के बाद वर्षा की बॉडी को गîक्का खोदकर दफनाने में मदद करनी है। सोजत सिटी कपूराराम ने बताया कि विशाल खाटू श्यामजी के दर्शन के लिए राजस्थान आता रहता था। ऐसे में उसने पत्नी को राजस्थान घुमाने के बहाने मारने का प्लान बनाया। इसके अनुसार विशाल ने वर्षा को राजस्थान घुमाने की बात कही और पीहर से लेकर घर आया। दोनों के एक 9 साल की बेटी भी है, जिसे घर पर ही छोड़ दिया। विशाल अपनी पत्नी वर्षा, दोस्त मोहित और सोनू को साथ लेकर 13 जून को उत्तराखंड से रवाना हुआ था। दोनों के 9 साल की बेटी भी है, जिसे घर पर ही छोड़ दिया था। इस दौरान वे उत्तर प्रदेश में भी रुके और वहां घूमे थे। किसी को शक न हो इसलिए विशाल ने सोशल मीडिया पर भी दोनों के फोटो पोस्ट किए थे। इसके बाद से जयपुर, अजमेर, पुष्कर घूमते हुए जोधपुर की तरफ निकले। पहले से प्लान था कि ब्यावर से निकलने के बाद वर्षा को मारना है। ब्यावर शहर से निकलने के बाद विशाल ने वर्षा को ड्राइवर के पास वाली सीट पर बैठा दिया। विशाल और मोहित पीछे बैठ गए। रास्ते में विशाल ने वर्षा का गला घोंट कर मार दिया। इसके बाद सोजत की तरफ आए और यहां वर्षा का शव फेंक दिया। विशाल ने बताया उसे लगा कि कहीं वर्षा जिंदा नहीं बच जाए, इसलिए उसने शव फेंकने के बाद सीने पर 2 गोली मारी और 1 गोली मोहित ने मारी। प्लानिंग के अनुसार उनको वर्षा के शव को दफनाना था, लेकिन गोली मारने के बाद वह लोग घबरा गए और लाश को वहीं छोड़कर अजमेर होते हुए उत्तराखंड की तरफ निकल गए। इस बीच मथुरा के बरसाना थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने जांच करने के बाद मामला दर्ज करने की बात कही। आरोपी ने राजस्थान घूमने के बहाने पत्नी को पीहर से बुलाया था। उत्तर प्रदेश में घूमने के दौरान उसने पत्नी के साथ फोटो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट की। पूराराम ने बताया मामले में खुलासा करने में सोजत सिटी थाने के कॉन्स्टेबल महिपाल की मुख्य भूमिका रही। उन्होंने स्टेट हाईवे-62 और नेशनल हाईवे-162 पर स्थित होटलों, पेट्रोल पंप, टोल नाके से गुजरने वाली करीब 1 हजार गाड़ियों के सीसीटीवी फुटेज देखे। इस दौरान उत्तराखंड नंबर की एक गाड़ी संदिग्ध लगी, तो उसके नंबर नोट किए और गाड़ी के मालिक की पूरी जानकारी जुटाई। कपूरा राम ने बताया- मृतका की पहचान करने के लिए उसके फोटो राजस्थान के साथ ही उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के थानों में भेजे गए। उत्तराखंड पुलिस ने महिला की पहचान की। इसके बाद पुलिस विशाल और उसके दोस्त तक पहुंची। मामले में तीसरा आरोपी सोनू ठाकुर पुत्र राकेश भूमिहर फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *