Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

हल्द्वानी में आक्रोशित हिंदूवादी संगठनों ने किया कोतवाली का घेराव

 बनभूलपुरा से तीन दिन पहले लापता हुई दो छात्राओं का अब तक कोई सुराग नहीं
हल्द्वानी(उद संवाददाता)। हल्द्वानी के बनभूलपुरा से तीन दिन पहले लापता हुई दो छात्राओं का अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। इस मामले में रविवार को गौ रक्षा दल के साथ विभिन्न हिंदूवादी संगठनों ,परिजनों व सामाजिक संगठन के लोगों ने कोतवाली का घेराव किया। रोषित लोग एसएसपी से वार्ता करने की जिद पर अड़े हैं। कोतवाली में प्रदर्शन पर बैठे े परिजन और सामाजिक संगठन के सैकड़ों लोगों ने जमकर नारेबाजी की। यहां तक कि मामले में तेजी से कार्रवाई न करने पर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारे भी लगाए। परिजनों की मांग है कि एसएसपी खुद उनसे आकर बातचीत करें। वही मामले में हो रही कार्रवाई कहां तक पहुंची इसकी जानकारी दें। बताया जा रहा है कि एसएसपी ने दोपहर बाद परिजनों से मिलने की बात कही है। इधर बनभूलपुरा थाना प्रभारी नीरज भाकुनी ने बताया कि लड़कियों की तलाश में पुलिस की कुछ टीमें लगातार उत्तर प्रदेश में डेरा डाले हुए हैं। मामले में पुलिस गंभीरता से कार्य कर रही है। कई संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *