Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बदरीनाथ हाईवे पर टेंपो ट्रैवलर अलकनंदा नदी में गिरने से नौएडा के नौ श्रद्धालुओं की मौत,हेलिकॉप्टर से सात घायलों को ऋषिकेश एम्स एयरलिफ्ट किया

सीएम धामी ने हादसे पर जताया दुख,कई लोगों की हालत गंभीर
रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड रूद्रप्रयाग (उद संवाददाता)। उत्तराखण्ड में पहाड़ों पर सड़क हादसे थम नहीं रहे हैं। बदरीनाथ हाईवे पर नौएडा के श्रद्धालुओं को ले जा रहा एक टेम्पो ट्रैवलर वाहन अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में गिर गया। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। जानकारी के अनुसार हादसा बदरीनाथ हाईवे के रेंतोली के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि टैम्पो टैवलर में करीब 25 यात्री सवार थे। जो नौएडवा से चारधाम यात्रा पर आये थे। वाहन नौएडा से चोपता जा रहा था। रुद्रप्रयाग शहर से पांच किलोमीटर आगे बदरीनाथ हाईवे पर रैतोली के पास टेंपो ट्रेवलर अचानक अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में गिर गया। जिससे वाहन में सवार श्रद्धालुओं में चीख पुकार मच गयी। हादसे में नौ लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। जबकि 12 को रेस्क्यू किया गया। कई लोगों की हालत गंभीर है। कुछ लोगों को बचाने के लिए अभियान चल रहा है। बताया जा रहा है कि दिल्ली नोएडा से निकले टेंपो ट्रैवलर में 26 यात्री सवार थे। हेलिकॉप्टर से सात घायलों को ऋषिकेश एम्स एयरलिफ्ट किया गया है। जानकारी के अनुसार रुद्रप्रयाग शहर से पांच किलोमीटर आगे बदरीनाथ हाईवे पर रैतोली के पास एक टेंपो ट्रैवलर अलकनंदा नदी में गिर गया। सूचना पर पुलिस प्रशासन जिला आपदा प्रबंधन, डीडीआरएफ समेत अन्य टीम मौके पर रेस्क्यू कार्य कर रही है।पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग डॉ विशाखा अशोक भदाणे ने अधीनस्थ पुलिस बल के साथ स्वयं मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू की कमान सम्भाली ।14 घायलों को स्ट्रैचर की सहायता से सड़क पर लाकर अस्पताल पहुंचाया गया है। इनमें से कुछ घायलों को गुलाबराय मैदान से एयरलिफ्ट किया गया है। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में घायलों को एयरलिफ्ट कराया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यहां रेलवे लाइन पर काम कर रहे तीन लोग बचाने के लिए कूदे, जिनमें से एक की मौत हो गई। हादसे के खबर पर दुख जताते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि टेंपो ट्रैवलर के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत पीड़ादायक समाचार प्राप्त हुआ। स्थानीय प्रशासन व एसडीआरएफ की टीमें राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी हुई है। घायलों को नज़दीकी चिकित्सा केंद्र पर उपचार के लिए भेज दिया गया है। ज़िलाधिकारी को घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *