February 27, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बीस सूत्रीय रैंकिंग में उधम सिंह नगर अव्वल: लक्ष्य से अधिक लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ पहुंचाया

रूद्रपुर(उद संवाददाता)। जिला अधिकारी उदयराज सिंह के प्रयास एवं उनके अनुभव की बदौल जनपद उधम सिंह नगर ने विशेष उपलब्धि हासिल की है। जिलाधिकारी उदय राज सिंह के मार्गदर्शन में पूरे वर्ष की 20 सूत्रीय रैंकिंग में भारत सरकार द्वारा संचालित 32 कार्यक्रमों में जनपद उधमसिंह नगर ने लक्ष्य से अधिक लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ पहुंचाया। जिसके फलस्वरूप 2023 से 2024 वर्ष के 20 सूत्रीय रैंकिंग में उत्तराखंड में जनपद उधमसिंह नगर का प्रथम स्थान रहा। पहले स्थान पर रहे उधम सिंह नगर जनपद ने 33 मदों में से 30 मदों में ए श्रेणी हासिल की। बीस सूत्री कार्यक्रम एवं कार्यान्वयन अधिष्ठान द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक देहरादून दूसरे और बागेश्वर तीसरे स्थान पर रहे। रिपोर्ट के अनुसार अल्मोड़ा जनपद सबसे फिसड्डी रहा। मंडलों में कुमाऊ मण्डल 85.29 अंकों के साथ पहले स्थान पर रहा। जबकि गढ़वाल मण्डल दूसरे स्थान पर रहा। बता दें बीस सूत्रीय कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में विकास उन्मुखी कार्य सभी अधिकारियों ने लोकसभा चुनाव की आचार संहिता के रहते भी पूर्ण मनोयोग से किया। जनपद उधम सिंह नगर को प्रथम स्थान मिलने पर जिलाअधिकारी उदय राज सिंह ने सभी को शुभकामनाएं दी है, और कहा है कि यह कार्य भविष्य में जारी रखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *