February 27, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

धामी ने अजय टम्टा को खिलाई बाल मिठाई : पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत विकास का नया अध्याय लिखने को तैयार

देहरादून(उद संवाददाता)। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल हेतु अनंत शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि माननीय प्रधानमंत्री जी का तीसरा कार्यकाल ‘विकसित भारत’ के निर्माण की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ने वाला स्वर्णिम काल होगा। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से मोदी जी के सशत्तफ नेतृत्व में देश विश्व की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शत्तिफ बन कर उभरेगा और देशवासियों की आशाओं व आकांक्षाओं को पूर्ण करने में सहायक सिद्ध होगा। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत विकास का नया अध्याय लिखने को तैयार है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड से अल्मोड़ा संसदीय सीट से सांसद अजय टम्टा को कैबिनेट में शामिल करने पर शभकामनायें दी है। उन्होंने कहा कि सांसद अजय टम्टा राज्य के विकास के लिए महत्वपर्ण भूमिका निभायेंगे। सीएम धामी ने कैबिनेट एवं राज्य मंत्री पद की शपथ लेने वाले सभी माननीयों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल के सभी सम्मानित सदस्य विकसित भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएंगे।
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अजय टम्टा को अल्मोड़ा की मशहूर बाल मिठाई खिलाकर मोदी मंत्रीमंडल में शामिल होने पर उन्हें बधई एंव शुभकामनायें दी है। आज उत्तराखण्ड सदन, नई दिल्ली में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री अजय टम्टा ने भेंट की। इस अवसर पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें नए दायित्व के लिए समस्त प्रदेशवासियों की ओर से बधाई व शुभकामनाएं दी। अजय जी सदैव प्रदेश के विकास के लिए प्रयासरत रहे हैं और मुझे पूर्ण विश्वास है कि उनका प्रशासनिक अनुभव व जनसेवा के प्रति समर्पण राज्य के विकास में सहायक सिद्ध होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *