February 27, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

मुख्यमंत्री धामी ने अस्पताल पहुंचकर पूर्व सीएम कोश्यारी का जाना हाल

देहरादून (उद संवाददाता)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचकर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से भेंट की। उन्होंने उनकी कुशलक्षेम पूछी और जल्द स्वस्थ होने की कामना की। बता दें स्वास्थ्य खराब होने के कारण पिछले कुछ दिनों से पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती हैं। दिल्ली प्रवास के दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अस्पताल पहुंचकर श्री कोश्यारी का हाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *