Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

मुख्यमंत्री योगी की मां सावित्री देवी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती,कैबिनेट मंत्री धन सिंह ने जाना हाल

ऋषिकेश। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी को के बार फिर ऋषिकेश एम्स में इलाज के लिए भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि उन्हें आंखों से संबधित दिक्कत थी। जिसके चलते अस्पताल में एडमिट किया गया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी (85) को एम्स अस्पताल में भर्ती किया गया है। एम्स पीआरओ संदीप कुमार ने बताया कि उन्हें आंखों से संबधित दिक्कत थी। जिस वजह से उन्हें जिरियाट्रिक वार्ड में भर्ती कराया गया है। फिलहाल चिकित्सकों की टीम उनकी जांच कर रही है। शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने एम्स अस्पताल पहुंचकर योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का हाल जाना। बता दें इससे पहले मई में भी अधिक उम्र में होने वाली समस्याओं के चलते सावित्री देवी को एम्स में भर्ती किया था। जांच रिपोर्ट के सामान्य पाए जाने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *