February 27, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

स्मैक सहित कुख्यात महिला नशा तस्कर शकीला ऊर्फ चच्ची गिरफ्तार

हल्द्वानी (उद संवाददाता)। बागजला की कुख्यात नशा तस्कर शकीला उर्फ चच्ची को पुलिस ने चैकिंग के दौरान 49 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार विमल मिश्रा थानाध्यक्ष काठगोदाम के नेतृत्व में थाना पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम ने चैकिंग के दौरान बागजला गौलापार से महिला नशा तस्कर शकीला उर्फ चच्ची पत्नी महबूब निवासी बागजाला जोे मशहूर स्मैक तस्कर महिला को 49 ग्राम स्मैक व हजारों की नगदी के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि महिला नशा तस्कर शकीला पूर्व में भी नशा तस्करी में जेल जा चुकी है। पूछताछ में शकीला ने बताया कि उसने यह 10450 रूपये स्मैक बेचकर कमाए हैं। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में संजीत राठौर प्रभारी एसओजी, फिरोज आलम चौकी प्रभारी मल्ला काठगोदाम, हेकानि. हेमंत सिंह, कानि. चंदन सिंह, इंदु जलाल श्वेता मेहता शामिल थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *