February 27, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

गुजरात और दिल्ली में अग्निकांड से मचा कोहराम: गुजरात के राजकोट में भीषण आग से 12 बच्चों समेत 27 लोगों की मौत

दिल्ली के बेबी केयर सेंटर में अग्निकांड में छह नवजात बच्चों की मौत
नई दिल्ली/राजकोट। गुजरात के राजकोट में शनिवार शाम पांच बजे भीड़भाड़ भरे गेम जोन में भीषण आग से 12 बच्चों समेत 27 लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की तरफ से आग की घटना पर नगर निगम और प्रशासन को तत्काल बचाव और राहत कार्य के निर्देश दिए गए हैं। रविवार को उन्होंने गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी के साथ घटनास्थल का दौरा किया। मुख्यमंत्री और राज्य गृह मंत्री ने टीआरपी गेम जोन में स्थिति का जायजा लिया। वहीं इस हादसे में घायल लोगों का सिविल अस्पताल में इलाज जारी है। 25 से अधिक लोगों को सुरक्षित बचाया गया है।
वहीं देश की राजधानी दिल्ली के शाहदरा के विवेक विहार इलाके में शनिवार देर एक बेबी केयर सेंटर में आग लग गई। आग से 12 बच्चों का रेस्क्यू कराया गया। अग्निकांड में बचाए गए 12 में छह नवजात बच्चों ने दम तोड़ दिया। जबकि एक नवजात की पहले ही मौत हो चुकी थी। सात नवजात बच्चों की मौत हुई है, पांच नवजात अस्पताल में भर्ती हैं, इनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *