February 27, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

गोविंदघाट से पंच प्यारों की अगुवाई में श्रद्धालुओं का पहला जत्था श्री हेमकुंट साहिब रवाना

चमोली। श्री हेमकुंट साहिब यात्रा के लिए आज गुरुद्वारा गोविंदघाट से पंच प्यारों की अगुवाई में श्रद्धालुओं का पहला जत्था रवाना हुआ। गुरुद्वारा प्रबंधक सेवा सिंह और बीकेटीसी के उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने जत्थे को रवाना किया। प्रस्थान से पहले गोविंद घाट गुरूद्वारा दरबार हॉल में श्री अखण्ड पाठ, कीर्तन तथा सरवत के भले के लिए गुरु चरणों में अरदास की गई। श्री हेमकुंट साहिब के कपाट 25 मई को सुबह 9.30 बजे खोले जाएंगे। श्रद्धालुओं की यात्रा को सुगम एवं सुरक्षित बनाने के लिए सरकार एवं प्रशासन द्वारा यात्रा मार्ग पर विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर पुख्ता प्रबंध किए गए है। हेमकुंट साहिब यात्रा के लिए सुरक्षा के दृष्टिगत शुरुआती दिनों में प्रतिदिन 3500 श्रद्धालुओं की सीमा भी निर्धारित की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *