Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

केदारनाथ धाम के रावल भीमाशंकर लिंग का बिगड़ा स्वास्थ्य, एयरलिफ्ट कर देहरादून के अस्पताल पहुंचाया

रूद्रप्रयाग। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। वहीं केदारनाथ धाम के रावल भीमाशंर लिंग का स्वास्थ्य खराब होने पर शुभचिंतकों ने बाबा केदार से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। जानकारी के मुताबिक रावल भीमाशंकर लिंग के स्वास्थ्य में सुधार है। केदारनाथ धाम के रावल भीमाशंकर लिंग का बुधवार को अचानक से स्वास्थ्य बिगड़ गया। भीमाशंकर लिंग को सुबह के समय सीने में दर्द की शिकायत हुई थी। मंदिर स्टाफ ने तत्काल ऊखीमठ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के साथ ही प्रशासन को इसकी जानकारी दी।  स्वास्थ्य खराब होने पर उन्हें एयरलिफ्ट कर देहरादून लाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।  बताया जा रहा है कि उन्हें पूर्वाह्न 11 बजे सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई जिसके बाद उन्हें तत्काल प्राथमिक उपचार देने के बाद देहरादून लाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *