February 27, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

ऋषिकेश बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्राला और सूमो की भिड़ंत में 11 लोग घायल

श्रीनगर(उद संवाददाता)। ऋषिकेश बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बागवान नाम की जगह पर ट्राला और सूमो कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में सूमो सवार 11 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को श्रीकोट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सड़क दुर्घटना सुबह साढ़े पांच बजे के आसपास हुई। बताया जा रहा है कि एक ट्रोला संख्या पीबी13बीआर 4640 तेज रफ्तार में ऋषिकेश की ओर से श्रीनगर की तरफ आ रहा था। जबकि टाटा सूमो संख्या यूए 07एम 5229 श्रीनगर से ऋषिकेश की ओर जा रही थी। इसी दौरान बागवान में आकांक्षा होटल के सामने दोनों वाहनों की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रोला का आगे का हिसा पिचक कर अंदर धंस गया तो टाटा सूमो में सवार 11 लोग भी घायल हो गए। होटल के सामने हादसा होते ही वहां चीख पुकार मच गई। लोग घायलों की मदद को दौड़ पड़े। तुरंत पुलिस को भी दुर्घटना की सूचना दी गई। कीर्तिनगर पुलिस ने तत्काल घायलों को सूमो से निकालकर 108 एंबुलेंस की मदद से श्रीकोट अस्पताल श्रीनगर भेजा। घायलों में ग्राम जूना, ओल्ड वाड़ेज, अहमदाबाद निवासी अजय पुत्र लेखूमल, 17 वर्षीय सोनिया, पुत्री अजय, 22 वर्षीय काजल पत्नी अजय, 22 वर्षीय मोहित, पुत्र अजय, दिल्ली निवासी 21 वर्षीय प्रिया पत्नी अरुण, 3 वर्षीय यूबी पुत्री अरुण, 37 वर्षीय अरुण , गाजियाबाद निवासी 25 वर्षीरू एकांत राठौर पुत्र रामपाल राठौर, मथुरा निवासी 24 वर्षीय जितेन्द्र पुत्र हंसी लाल, 23 वर्षीय रोहित पुत्र कालीचरन, गुमानी वाला ऋषिकेश निवासी सेमुअल मसीह पुत्र सुरजीत मसीह, ट्रोला चालक ग्राम इजुरा खुर्द थाना सुल्तानपुर घोष जिला फतेहपुर निवासी हरि नारायण पुत्र राम लखन आदि शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *