February 27, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रस्किन बॉन्ड ने 90वां जन्मदिन पर नई किताब का किया विमोचन

मसूरी। अंग्रेजी लेखक रस्किन बॉन्ड ने अपना 90वां जन्मदिन प्रशंसकों के साथ मनाया। इस दौरान रस्किन बॉन्ड ने अपनी नई किताब होल्ड ऑन टू योर ड्रीम्स का प्रशंसकों के साथ विमोचन किया। रस्किन बॉन्ड के जन्मदिन पर सुबह परिवारजनों ने घर पर केक काटा। राकेश बॉन्ड ने बताया कि परिवार के लोगों ने केक काटकर दादा का जन्मदिन मनाया। वहीं माल रोड स्थित एक बुक डिपो में रस्किन बॉन्ड के जन्मदिन मनाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। दोपहर साढ़े तीन बजे रस्किन बॉन्ड बुक डिपो पहुंचे और वहां एकत्र अपने प्रशंसकों ने उनको जन्मदिन की बधाइयां दी। उन्होंने भी प्रशंसकों का आभार जताया। प्रशंसकों ने बुक डिपो से उनकी किताबें खरीदीं और ऑटोग्राफ लिए। साथ में फोटो खिंची। रस्किन बॉन्ड ने प्रशंसकों के बीच केक काटा और अपनी किताब होल्ड ऑन टू योर ड्रीम्स का विमोचन किया। दिल्ली से आए प्रशंसक अतुल शुक्ला ने बताया कि रस्किन बॉन्ड से मुलाकात कर उनका सालों का इंतजार खत्म हो गया। पंजाब से आई प्रशंसक जस्सी ने बताया कि रस्किन बॉन्ड से मिलने के लिए करीब दो घंटे इंतजार किया। कहा रस्किन बॉन्ड की किताबें सबके लिए प्रेरणादायक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *