February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कांग्रेसियों ने फूंका राज्य सरकार का पुतला

रुद्रपुर। नजूल भूमि फ्री होल्ड को निरस्त करने के फैसले को लेकर कांग्रेसियों ने ट्रांजिट कैंप में नगरध्यक्ष जगदीश तनेजा और उपाध्यक्ष जगदीश तरूणकार के नेतृत्व में भाजपा सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने कमजोर पैरवी की। जिसके चलते न्यायालय ने नजूल भूमि फ्री होल्ड को निरस्त करने का आदेश दे दिया। उन्होंने कहा भाजपा सरकार गरीबों को नुकसान पहुंचा रही है। डबल इंजन सरकार फेल हो चुकी है। इस फैसले से हजारों परिवार बेघर हो जायेगे। आने वाले समय में जनता भाजपा को जवाब देगी। पुतला फूकने वालों में अशोक यादव, देवेंद्र कुमार, अमलेंद्र ढाली, धमेंद्र कुमार, नंदलाल प्रसाद, संजीव रस्तोगी, जीसी मंडल, भूरे सिंह, रोहित, विद्याराम, पंकज, विजय अरोरा, मनीष डे, मुकेश कुमार, प्रकाश मंडल, बुद्धपाल, शुभंकर, केशव शुक्ला, राम बहादुर, बृजपाल आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *