Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रामनगर। ग्राम पटरानी क्षेत्र में 2 दिन पूर्व घर से लापता एक अधेड़ व्यक्ति को हाथी ने मौत के घाट उतारा । घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है । मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। तराई पश्चिमी वन प्रभाग की आम पोखरा रेंज के अंतर्गत ग्राम कारगिल पटरानी निवासी नयन राम ;70 वर्षद्ध पुत्र वीर राम 2 दिन पूर्व घर से बिना बताए लापता हो गए थे ।परिजनों द्वारा उनकी काफी खोजबीन की गई लेकिन कोई पता नहीं चला। बताया जाता है कि मंगलवार की सुबह नयन राम का शव ग्राम शिवनाथपुर प्लाॅट नंबर 34 में पड़ा हुआ मिला। इसकी सूचना ग्रामीणों ने परिजनों को देने के साथ ही वन विभाग व पुलिस को दी। सूचना पर आम पोखरा के रेंजर विपिन डिमरी व माल धन पुलिस चैकी इंचार्ज जगबीर सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने शव को कब्जे में लेने की कार्रवाई की। रेंजर डिमरी ने बताया कि नयनराम की मौत हाथी के हमले से हुई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है तो वही ग्रामीणों में गांव में हाथी के आतंक को लेकर दहशत भी बनी हुई है। पुलिस द्वारा मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई की जा रही है। रेंजर डिमरी ने बताया कि पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृतक के परिजनों को विभाग द्वारा नियमानुसार मुआवजा देने की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *