February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

स्मैक के साथ तस्कर दबोचा,प्रीत विहार से एक अन्य को तमंचा व कारतूस के साथ पकड़ा

रूद्रपुर। बीती रात रम्पुरा पुलिस ने गश्त के दौरान एक स्मेक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से स्मैक समेत नगदी बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस के तहत कार्रवाई के बाद कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक गुरुवार की रात चैकी प्रभारी रम्पुरा केजी मठपाल के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्रा में गश्त कर रही। इसी बीच पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि बिट्टðू शर्मा वाली गली के पास स्मेक तस्कर स्मैक बेच रहा। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुये पुलिस बताये गये स्थान पर पहंुची तो वहां से एक युवक पुलिस को देख भागने लगा। पुलिस को उस पर संदेह हुआ और उसे घेराबंदी कर दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके पास 5.64ग्राम स्मैक के साथ नगदी बरामद हुई। उसे चैकी ले जाया गया। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम सुनील कुमार पुत्रा राम करण निवासी रम्पुरा वार्ड 21 रुद्रपुर बताया। चैकी प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मुकप्रा दर्ज किया गया और कार्रवाई के बाद उसे कोर्ट में पेशी को भेजा। जहां से उसे जेल भेज दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है,वह स्मैक कहां से खरीद कर लाता है या फिर वह किसी के लिये काम कर रहा है। विवेचना एसआई श्याम लाल विश्मकर्मा कर रहे हैं। उधर रम्पुरा पुलिस ने गश्त के दौरान प्रीत विहार से संदिग्ध युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद किया। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम सतीश कोहली पुत्रा राम निवास निवासी फाजलपुर वार्ड 25 रुद्रपुर बताया। चैकी प्रभारी केजी मठपाल के मुताबिक आरोपी से पूछताछ की जा रही है। तंमचा किससे खरीदा है। वह किसी घटना को अंजाम देने की फिराक से घूम रहा। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *