February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मनाया 74वां स्वतंत्रता दिवस

गदरपुर। नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी-अर्धसरकारी विद्यालयों, आंगनबाडी केन्द्रों, कार्यालयों एवं विभिन्न प्रतिष्ठानों में स्वतंत्रता दिवस की 74वीं वर्षगांठ को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ बहुत ही धूमधाम एवं आपसी सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। विभिन्न स्थानों पर ध्वजारोहण कर देश को आजादी दिलाने वाले शहीदों एवं वीरों को नमन किया गया। तहसील मुख्यालय में तहसीलदार भुवन चंद ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर राजस्व निरीक्षक लक्ष्मण राम, राजस्व उप निरीक्षक मुकेश कुमार, सतपाल बाबू, सुरजीत सिंह, मंजू बिष्ट आदि मौजूद थे। उधर, नगर के हजारीलाल पेट्रोल पम्प पर श्री सनातन धर्म सभा के पूर्व अध्यक्ष हरीचंद छाबडा एवं गदरपुर प्रेस क्लब के संरक्षक नरेन्द्र सिंह ग्रोवर ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व नगरध्यक्ष विजय सुखीजा, अजय खेडा, जसमीत सिंह ग्रोवर, वेद प्रकाश भगत, कृष्ण लाल बत्रा, राकेश कुमार, शिवम कुमार, सरवर अली, सुनील कुमार एवं किशोर गाबा आदि मौजूद थे। उद्योग व्यापार मंडल द्वारा नेहरू मार्केट में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम का धूमधाम से आयोजन किया गया। व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज सेतिया ने ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को नमन किया। इस मौके पर व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री अशोक छाबडा, जिलाध्यक्ष राजकुमार भुडडी, व्यापार मंडल गदरपुर के महामंत्री मनीष फुटेला, भगवान दास हुडिया, युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष लवली हुडिया, विजय सिडाना, अशोक हुडिया, राकेश गुम्बर, राजू कुब्बा, तीरथराज सीकरी, लेखराज तनेजा, सतीश अनेजा, राम सिंह गावडी, हरविन्दर सिंह बत्रा, गुलशन शर्मा, अशोक बठला, रामअवतार गुप्ता, सोनू पोपली एवं पंकज अनेजा आदि तमाम व्यापारी मौजूद थे। उधर, पालिकाध्यक्ष गुलाम गौस के नेतृत्व में स्वतंत्रता दिवस पर पालिका कार्यालय में ध्वजारोहण किया गया। उन्होंने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए उपस्थित जनसमूह को देश की आजादी के महान वीरों को नमन करते हुए पुष्पाजंलि अर्पित की। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी हरिचरन सिंह सहित समस्त सभासद एवं पालिका कर्मी मौजूद थे। इधर, एसएस पब्लिक स्कूल में विद्यालय के सचिव संजय सिंह एवं प्रधानाचार्य मनोज कांडपाल तथा सरस्वती शिशु मंदिर पूर्व माध्यमिक विद्यालय गदरपुर में विद्यालय प्रबन्धन समिति के अध्यक्ष वरियाम चंद कम्बोज द्वारा ध्वजारोहण किया गया। ग्राम खेमपुर में नंदपुर-खेमपुर किसान सेवा सहकारी समिति में अध्यक्ष गुरनाम चंद कम्बोज ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर समिति के उपाध्यक्ष मदन लाल, संचालक प्रताप सिंह, राजकुमार, जसवंत सिंह संधू, श्याम सिंह, संतोष सिंह, वीर सिंह, एकता रानी के अलावा बुद्व देव, शम्मी सक्सेना, चन्द्रबली यादव, तुला सिंह एवं नक्शे अली आदि मौजूद थे। रेड रोज कांवेन्ट स्कूल में प्रबन्धक नैब सिंह धालीवाल, सिटी माॅडल इण्टर कालेज में प्रधानाचार्य सतीश बत्रा, रेडरोज पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य अजायब सिंह धालीवाल, लाॅयन्स पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य एसएन पण्डा, मदरसा डा. एपीजे अब्दुल कलाम जूनियर हाईस्कूल कैलाशपुर डौंगपुरी में प्रबन्धक लाल मौहम्मद, पी0एस0 माॅडल स्कूल गदरपुर में प्रबंधक बाला देवी एवं प्रधानाचार्य श्रीमती भावना सिंह, राजकीय प्राथमिक विद्यालय मझराशीला में पूर्व ग्राम प्रधान अब्दुल खालिक, राजकीय प्राथमिक विद्यालय झगडपुरी में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शराफत अली मंसूरी, राजकीय प्राथमिक विद्यालय सरदारनगर-पत्थरकुई में ग्राम प्रधान सिल्की चंदर खेडा, गुमचैया में ग्राम प्रधान केतन कुमार, राजकीय प्राथमिक विद्यालय लखनऊ में ग्राम प्रधान कंवलजीत कौर, राजकीय इण्टर कालेज में प्रधानाचार्य परशुराम दिवाकर, प्रगति इंटर कालेज में प्रधानाचार्य योगेन्द्र सिंह, थाना गदरपुर में थानाध्यक्ष जसविन्दर सिंह, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में डा. संजीव सरना, अनाज मन्डी स्थित राजरानी कन्या इण्टर कालेज में प्रधानाचार्या सरोज अरोरा एवं बाल विकास परियोजना कार्यालय में सीडीपीओ गीता जोशी ने ध्वजारोहण किया। दूसरी तरफ स्वतंत्रता दिवस की 74वीं वर्षगांठ पर पालिकाध्यक्ष गुलाम गौस ने अमर शहीद उधमसिंह कम्बोज की प्रतिमा पर माल्र्यापण कर शहीदों को नमन किया। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष सुरेश कम्बोज, सभासद जुनैद अंसारी, सीताराम सिंह, राकेश कम्बोज, सतनाम चंद, गुलाब चंद कम्बोज आदि मौजूद थे। उधर, पी0एस0 माॅडल स्कूल गदरपुर में 15 अगस्त बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय के प्रबंधक बाला देवी एवं विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती भावना सिंह द्वारा झंडा फहराया गया। राजकीय बालिका इंटर कालेज में प्रधानाचार्या श्रीमती माया चनयाना द्वारा ध्वजारोहण किया गया। किसान आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आदर्शनगर में प्रबन्धक विजेन्द्र सिंह यादव, पूर्व प्रधान मनोहर प्रकाश, कोषाध्यक्ष अशोक सेठी एवं प्रधानाचार्य दया राम के अलावा आदर्श राजकीय प्राथमिक विद्यालय आदर्शनगर में प्रबन्धन समिति के देवेन्द्र सिंह गहलौत, पूर्व प्रधान मनोहर प्रकाश एवं प्रधानाचार्य संजीव पांडेय ने ध्वजारोहण किया। ग्रामसभा धनपुर विजयपुर के अन्र्तगत आंगनबाडी केन्द्र चमनगंज में पूर्व ग्राम प्रधान मनोहर प्रकाश ने झण्डारोहण किया। वहीं, ग्राम सुखशान्तिनगर स्थित उड़ान कलस्टर संस्था के तत्वधाान में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एनआरएलएम द्वारा संचालित ग्रामीण महिला मसाला केंद्र में मुख्य अतिथि रहे खंड विकास अधिकारी एलडी जोशी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के ब्लाॅक मिशन मैनेजर तौफीक मियां, संस्था की अध्यक्ष अनिता रानी के अलावा महिला समूह से जुड़ी ललिता रानी, सीमा ठुकराल, सुनीता कुशवाहा, वैजयंती, सीमा खरवार, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मिथिलेश, सुजाता रानी, सहायिका जमीरा देवी, नंदपुर की बीडीसी मंगोला, रुकमणी देवी, मंजू देवी, उर्मिला देवी, पूनम रानी, राजकुमारी, शीला देवी एवं मंजू रानी के अलावा पूर्व उप प्रधान जसपाल डोगरा, सुरेश कुमार कुशवाहा, सतपाल सिंह एवं बृजेश कुमार आदि तमाम मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *