February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

शैक्षिक शुल्क में राहत की मांग को लेकर एबीवीपी ने ज्ञापन सौंपा

सितारगंज। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद काॅलेज इकाई द्वारा राजकीय महावि द्यालय सितारगंज के छात्रसंघ सचिव और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य देवेश कुमार के नेतृत्व में 1 वर्ष के शैक्षिक शुल्क में राहत हेतु प्राचार्य द्वारा कुलपति कुमाऊं विश्व विद्यालय को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में छात्र संघ सचिव देवेश कुमार ने बताया कि पूरे देश को वैश्विक महामारी कोरोना ने घेर रखा है जिससे अभी कुछ समय पहले पूरे देश में संपूर्ण लाॅकडाउन था जिस का आर्थिक प्रभाव परिवारों पर पड़ा है।राजकीय महाविद्यालय सितारगंज में प्रवेश ले रहे छात्र-छात्राओं पर भी आर्थिक प्रभाव रहा है कुछ छात्र छात्राएं बहुत ही रुचि के साथ पढ़ना चाहते हैं, परंतु आर्थिक रूप से मजबूत ना होने के कारण कहीं वह विद्यार्थी प्रवेश लेने से वंचित ना रह जाए इसी को देखते हुए आज ज्ञापन सौंपा गया है ज्ञापन देने वालों में छात्रसंघ सचिव देवेश कुमार, छात्र संघ उपाध्यक्ष अंकित गोयल ,परवेज पटौदी, छात्र नेता हरेंद्र सिंह ,विकास यादव ,अमित बोरा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *