February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

लूटकाण्ड में वांछित आरोपी दबोचा

रूद्र्रपुर। एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर के निर्देश पर वांछित अपराध्यिों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत लालपुर स्थित श्याम जी ज्वैलर्स के यहां पिछले वर्ष हुए लूट कांड में वांछित अभियुक्त राजकुमार पुत्र रमेश निवासी हैदर पुर अंबेडकरनगर दिल्ली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वांछित राजकुमार की तलाश के लिए पुलिस ने उसके पत्ते दिल्ली में दबिश दी तो पता चला कि अभियुक्त चोरी-छिपे ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में रह रहा है। जिस पर ट्रांजिट कैम्प में पुलिस ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से घटना में लूटी गई चांदी की 20 ग्राम की चेन भी बरामद की है। गिरफ्तार अभियुक्त को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। इस मामले में तीसरे वांछित अभियुक्त बबलू पुत्र बाबूराम निवासी हैदरपुर अंबेडकर नगर दिल्ली की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *