February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

मनीषा के हत्यारों को फांसी देने की मांग

हल्द्वानी । देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ ने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उत्तर प्रदेश सरकार से मनीषा वाल्मीकि के हत्यारों को फांसी देने की मांग की गई। दलित समाज की बेटी हाथरस निवासी मनीषा वाल्मीकि के साथ हुई अमानवीय घटना पर देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ व वाल्मीकि पंचायत महासभा हल्द्वानी घोर निंदा करता है। वक्ताओं ने कहा कि इस जघन्य कांड से वाल्मीकि समुदाय के लोगों में भारी आक्रोश है। समाज हत्यारों को फांसी की सजा की मांग करता है। अन्यथा यह संघ व समस्त वाल्मीकि समाज प्रदेश भर में आंदोलन को बाध्य होगा जिसका उत्तरदायित्व उत्तर प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार का होगा। ज्ञापन में प्रदेश अध्यक्ष राहत मसीह, अजय बब्लू, ओम प्रकाश चोटाला, चैधरी अमरदीप वाल्मीकि, दिनेश कटियार, जितेंद्र, मनोज कुमार सहित तमाम लोगों के हस्ताक्षर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *