Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बारात चढ़ते ही दूल्हे की बिगड़ी तबियत,मौत

काशीपुर(दर्पण संवाददाता)। बारात चढने के दौरान दूल्हे के सीने में अचानक तेज दर्द उठा। हालत अत्यधिक बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां परीक्षण के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की ऽबर जैसे ही वर वथू पक्ष को मिली शादी की ऽुशियां पलक झपकते मातम में बदल गई। जानकारी के मुताबिक गत शुक्रवार को जनपद मुरादाबाद के नागफनी क्षेत्र से मुकेश 25 वर्ष पुत्र चंद्रसेन की यहां उर्फ पप्पू के घर बारात आई। स्थानीय अग्रवाल सभा भवन में बारातियों के ऽाने व जयमाल का इंतजाम था। पता चला है कि रात लगभग 9ः15 बजे गंगे बाबा रोड से बारात के चढत की तैयारियां चल रही थी इसी दौरान बग्गी पर बैठने से पूर्व अचानक दूल्हे के सीने में तेज दर्द उठा। हालत अत्यधिक नाजुक होने पर उसे तत्काल गिरीताल रोड स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे परीक्षण के दौरान मृत घोषित कर दिया। दूल्हे की मौत की सूचना जैसे ही कन्या पक्ष तक पहुंची वहां कोहराम मच गया। दुल्हन के लिबास में सजी वधू गश ऽाकर गिर पड़ी । रातों-रात सभी बाराती वापस मुरादाबाद लौट गए। अग्रवाल सभा भवन में सन्नाटा छा गया। मृतक मुकेश के बारे में बताया गया कि वह पांच भाइयों में सबसे छोटा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *