Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बराखेड़ा में पांच लोग मिले कोरोना संक्रमित

गदरपुर। गदरपुर तहसील क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड-19 वैश्विक महामारी की रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गदरपुर के तत्वधान में मोबाइल टीम द्वारा किए जा रहे निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण की रिपोर्ट में ग्राम पंचायत बराखेड़ा में पांच लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण मिलने की पुष्टि हुई है। बीती 20 सितंबर को स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा ग्राम पंचायत बराखेड़ा में निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाकर ग्रामीणों के सैंपल लिए गए थे जिनकी 22 सितंबर को आई रिपोर्ट में ग्राम बराखेड़ा निवासी एक 50 वर्षीय महिला एवं 22 वर्षीय युवती के अलावा एक 50 वर्षीय व्यक्ति, एक 30 वर्षीय युवक एवं 17 वर्षीय किशोर में कोरोना वायरस के संक्रमण मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा कोरोना संक्रमित मरीजों को उपचार संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश देकर क्वारंटीन की कार्यवाही की जा रही है और उनके संपर्क में आए लोगों को चिन्हित किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *