February 15, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

फर्जी मार्कशीट के मामले में जिला पंचायत उपाध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज

रुद्रपुर।थाना पंतनगर पुलिस ने फर्जी मार्कशीट प्रकरण के मामले में जिला पंचायत उपाध्यक्ष त्रिनाथ विश्वास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने यह कार्यवाही नामांकन में फर्जी अंकतालिका लगाए जाने की शिकायत की प्रसाशनिक जांच में पुष्टि के बाद की है। एसओ पंतनगर मदन मोहन जोशी के मुताबिक त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में त्रिनाथ विश्वास जिला पंचायत सदस्य चुने जाने के बाद जिला पंचायत उपाध्यक्ष पद पर चुने गए थे। नामांकन पत्र के साथ त्रिनाथ विश्वास पर फर्जी मार्कशीट संलग्न करने की शिकायत पर की गई जांच में शिकायत सही पाई गई। जांच रिपोर्ट के बाद डीएम के निर्देश पर डीपीआरओ विद्या सिंह सोमनाल ने त्रिनाथ के खिलाफ पन्तनगर थाने में धेखाध्ड़ी की तहरीर दी थी। पंतनगर पुलिस ने त्रिनाथ विश्वास पुत्र देशबंध्ु विश्वास निवासी दिनेशपुर के खिलाफ संबंध्ति धराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसओ ने बताया कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।त्रिनाथ विश्वास वर्तमान में भाजपा जुड़े हुये हैं और फिलहाल उनके खिलाफ पार्टी से कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *