February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पोस्टकार्ड भेजकर की जमरानी बांध बनाने की मांग

हल्द्वानी। जमरानी बांध बनाओ संघर्ष समिति द्वारा 135वें दिन पोस्टकार्ड के माध्यम से सरकार को अपना संदेश भेजकर जमरानी बांध बनाने की मांग की गई। अनेकों स्थानों पर व्यापारियों द्वारा पोस्टकार्ड भरकर समर्थन दिया गया। संयोजक राजेंद्र बिष्ट ने व्यापारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी लोग व व्यापारी जमरानी बांध को समर्थन दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस अभियान के अलावा सप्ताह में एक दिन हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जाएगा। पोस्टकार्ड व हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से जनता की आवाज मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री व क्षेत्रीय सांसदों तक पहुंचायी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *