February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

नौकर ने दुकान स्वामी को लगाया 84 हजार का चूना

काशीपुर,26नवम्बर। दुकान के नौकर ने ही स्वामी को 84हजार रूपए का चूना लगा दिया और पफरार हो गया। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गयी है। मोहल्ला खालसा निवासी उमेश अग्रवाल पुत्रा माधेराम ने कहा है कि उसकी मुख्य बाजार में बांकेलाल माधेराम नाम से दुकान है जिसमें चीनी का थोक कारोबार करता है। उसने बताया कि मोहल्ला महेशपुरा निवासी तरूण यादव पुत्रा मनोज दुकान में नौकर के रूप में काम करता था। गत 25 नवम्बर को एक घंटा कार्य करके चला गया। आज प्रातः घर से 90हजार की रकम थैले में दुकान में आया था और थैला काउंटर पर रख दिया और कारोबारी काम करने लगा। उमेश का कहना है कि इसी दौरान तरूण थैले में से 84हजार रूपए निकालकर गायब हो गया। जब बैंक में पैसे जमा कराने के लिए थैला उठाया तो उसमें उक्त रकम कम पायी गयी। जब तरूण की खोजबीन की गयी तो वह कहीं पर नहीं मिला। उमेश ने पुलिस को तहरीर सौंपकर तरूण से रूपए वापस दिलाने और उसके खिलापफ कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *