February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

दो हफ्ते में 100 रुपये महंगा हुआ रसोई गैस सिलेंडर

नई दिल्ली। तेल कंपनियों ने एक बार फिर से एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में इजाफा कर दिया है। दो हफ्ते के अंदर कंपनियों ने रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये का इजाफा कर दिया है। इससे आम लोगों के लिए रसोई में खाना पकाना महंगा हो गया है और घरेलू बजट पर भी असर पड़ेगा। हालांकि अभी 8 दिन से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव न होने से लोगों को राहत मिली। तेल कंपनियों ने मंगलवार को रसोई गैस की कीमतों में 50 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। एक पखवाड़े में ये दूसरी बढ़ोतरी है। इस हिसाब अब दिसंबर में उन लोगों को 100 रुपये अधिक चुकाने होंगे जो आज से सिलेंडर की बुकिंग करेंगे। इससे पहले 3 दिसंबर को 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। यह बढ़ोतरी बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलो के घरेलू और 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर पर की गई है। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत बढ़कर 694 रुपये हो गई है। पहले इसकी कीमत 644 रुपये प्रति सिलेंडर थी। गैस सिलेंडर की कीमतों में 15 दिनों में यह दूसरी बढ़ोतरी है। इसके अलावा, 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के भाव में 36 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। नई कीमतें आज से लागू हो गई हैं। इसके पहले, तेल कंपनियों ने 3 दिसंबर को गैस सिलेंडर के भाव में 50 रुपये का इजाफा किया था। 19 किलोग्राम के कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में भी बढ़ोतरी हुई है। कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के भाव में 36 रुपये का इजाफा हुआ है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इस सिलेंडर का रेट 1332 रुपये है. कोलकाता में 19 किग्रा गैस सिलेंडर का भाव बढ़कर 1,387.5 रुपये, मुंबई में 1280 रुपये और चेन्नई में 1446.5 रुपये हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *