Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

दर्जनों युवाओं ने ली राष्ट्रीय बजरंग दल की सदस्यता

गदरपुर। गदरपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मोतियापुर में राष्ट्रीय बजरंग दल की एक बैठक का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष डा0 आर के महाजन के नेतृत्व में सिक्ख समाज के दर्जनों युवाओं ने राष्ट्रीय बजरंग दल की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान डा0 महाजन ने सिक्ख धर्म के दसवें गुरु गुरु गोविंद सिंह के बताए धर्म के मार्ग पर चलने का आहवान किया। उन्होंने बताया कि श्री गुरु गोविंद सिंह ने हिन्दू धर्म की रक्षा के लिए अपने चारों साहिबजादों का बलिदान कर दिया किंतु धर्म परिवर्तन नहीं किया। कार्यक्रम के दौरान सतपाल सिंह ने बताया कि पूरे क्षेत्र में बजरंग दल का शीघ्र विस्तार किया जाएगा और समाज विरोधी गतिविधियों में लिप्त लोगों पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन का हर संभव सहयोग किया जाएगा। इस दौरान बलदेव सिंह, मंगल सिंह, बलविंदर सिंह, सुरेंद्र सिंह, निर्मल सिंह, प्रकाश सिंह, बलवीर सिंह, दारा सिंह एवं सौगंध सिंह आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *