February 15, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

चोर गिरोह के तीन सदस्य किये गिरफ्तार

रुद्रपुर। पुलिस ने चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। तीनों के पास से तीन मोबाइल समेत लेपटौप आदि सामान बरामद किया है। थानाध्यक्ष ललित मोहन जोशी ने बताया कि पिछले दिनों ट्राजिट कैंप में दो घरों से मोबाइल,लेपटौप समेत अन्य सामान चोरी हो गया था। मामला दर्ज करने के बाद चोरी का खुलासे को एसएसपी के दिशा निर्देशन में सीओ कें नेतृत्व में पुलिस टीमें लगी हुई। उन्होंने बताया कि एसआई अर्जुन गिरी,एसआई कौशल भाकुनी,एसआई विजय सिंह समेत राकेश खेतवाल,नीरज शुक्ला,कल्याण सिंह,दिनेश कुमार आदि पुलिस कर्मी क्षेत्र में गश्त कर रहे। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि तीन संदिग्ध युवक क्षेत्र में घूम रहे है और मुखबिर ने उनके पास चेारी का सामान होने की भी आश्ंाका जताई। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुये तीनों को मौके पर दबोच लिया। तीनों से पूछताछ की गई तो उन्होंने चोरी की वारदात को कबूल कर लिया। तीनों के पास से तीन मोबाइल,एक लेपटौप समेत अन्य सामान बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान तीनों ने अपना नाम थाना बहेड़ी बरेली हाल निवासी कृष्णा कालोनी ट्रांजिट कैंप रोहित पुत्र कल्लू,थाना बहेड़ी के ही दौलतपुर हाल कृष्णा कालोनी निवासी अंकित कुमार उर्फ रविन्द्र पाल पुत्र दलपत राम तथा तीसरा आरोपी सूरेश उर्फ सूरज उर्फ चूहा पुत्र केसरी लाल कृष्णा कालोनी बताया। उन्होंने बताया कि तीनों को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। जेल भेजने से पहले कोविड-19 टैस्ट कराया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *