February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

चालीस लीटर अवैध शराब सहित एक दबोचा

काशीपुर। एसएसपी के निर्देश पर नशे के खिलाफ चलाए अभियान के क्रम में कुंडा पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के अîóे पर छापेमारी कर जरायम कारोबार में लिप्त एक युवक को दबोचकर उसके कब्जे से 40 लीटर जहरीली कच्ची शराब बरामद करते हुए मौके से शराब बनाने के उपकरण भी बरामद किए हैं। कार्यवाही के बारे में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष विनोद फत्र्याल ने बताया कि मुखबिर की सटीक सूचना पर उप निरीक्षक जगत सिंह साही के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने श्री राधा कृष्ण राइस मिल के समीप से जंगल की ओर जाने वाले रास्ते पर नाले के किनारे बेखौफ धधक रही कच्ची शराब की भट्ठियो पर अचानक धावा बोला। पुलिस टीम देख जरायम कारोबारियों में अफरा तफरी मच गई। इस दौरान पुलिस टीम ने रामा काॅलोनी गड़ीनेगी निवासी आकाश कुमार पुत्र विशंभर सिंह को दबोच कर एक रबर टड्ढूब में उसके कब्जे से 40 लीटर कच्ची शराब बरामद की। कार्यवाही के दौरान पुलिस टीम ने मौके से एक ड्रम, प्लास्टिक पाइप, पतीला व मग बरामद करते हुए पकड़े गए शराब तस्कर से जरूरी पूछताछ के बाद उसका आबकारी अधिनियम के अंतर्गत चालान कर दिया। कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम में एसएसआई जगत सिंह साही के अलावा कांस्टेबल जगदीश चंद्र हरीश कुमार व राजेंद्र प्रसाद शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *