February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

हल्द्वानी। फतेहपुर क्षेत्र में आठ लोगों पर हमला कर आतंक का पर्याय बने गुलदार को आदमऽोर घोषित कर उसे मारने की अनुमति मांगी गई है। डीएफओ ने बुधवार को चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन देहरादून को इस संबंध में पत्र लिऽ दिया है। वन विभाग ने गुलदार को मारने के लिए मेरठ के दो शिकारियों से संपर्क किया है। चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन से अनुमति मिलते ही दोनों शिकारी यहां आकर अभियान शुरू करेंगे। फतेहपुर क्षेत्र में तीन महीने से गुलदार हमले कर रहा है। कई मवेशियों को निवाला बनाने के बाद वह आठ लोगों हमला कर चुका है। बीते सोमवार की सुबह उसने जंगल में 15 साल की किशोरी प्रीती और शाम को फतेहपुर बाजार में आंगन में ऽेल रहे 10 महीने के शनि पर हमला किया। लोगों ने विरोध में मंगलवार को वन विभाग रेंज कार्यालय घेर प्रदर्शन किया। जनाक्रोश भड़कने पर डीएफओ रामनगर चंद्रशेऽर जोशी ने बुधवार को फतेहपुर पहुंचकर वन विभाग के अफसरों व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इसके बाद गुलदार को आदमऽोर घोषित कर मारने के लिए चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन देहरादून से अनुमति मांगी। वन विभाग को अब लििऽत आदेश का इंतजार है। अगले एक-दो दिन में चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन देहरादून से अनुमति आने की पूरी उम्मीद अफसर जता रहे हैं। फतेहपुर क्षेत्र में गुलदार मंगलवार की रात आटो चालक सोबन गोस्वामी पर झपट गया। चालक ने भागकर शोर मचाया तो जान बची। सोबन ने बताया कि वह घर के पास बाथरूम को जा रहा था। करीब नौ बजे अचानक गुलदार ने हमला कर दिया। शोर मचाने पर लोंगो की भीड़ जुट गई। गुलदार पर पथराव किया गया तो वह जंगल की और भाग गया। इधर, बुधवार की सुबह भी मल्ला फतेहपुर में रहने वाले सोबन आर्य को गुलदार दिऽा। फतेहपुर स्थित वन विभाग के विश्राम गृह में बुधवार दोपहर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व क्षेत्रीय विधायक बंशीधर भगत ने डीएफओ चंद्रशेऽर जोशी, रेंजर ख्याली राम आर्य व वन विभाग के अफसरों की बैठक ली। प्रदेश अध्यक्ष ने गुलदार के हमलों को गंभीर बताया और उसे पकड़ने या फिर आदमऽोर घोषित करने को लेकर हुई कार्यवाही की प्रगति के बारे में पूछा। उन्होंने वन विभाग के आला अफसरों से ऽुद वार्ता कर गुलदार को जल्द आदमऽोर घोषित कर मारने के आदेश जारी करने को कहा। इस दौरान पार्षद प्रमोद तोलिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष नवीन भट्टð, जिला मंत्री प्रताप बोरा, मंडल मंत्री चंदन सिंह पोऽरिया, क्षेपं सदस्य दीपक रौतेला आदि मौजूद रहे। डीएफओ के फतेहपुर आने का पता लगने पर ग्राम प्रधान गुजरौड़ा रितु जोशी व पूर्व जिपं सदस्य नीरज तिवाड़ी के नेतृत्व में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि भी वन विश्राम गृह पहुंच गए। उन्होंने अब तक की घटनाओं के बारे में बताया। ग्राम प्रधान ने कहा कि गुलदार के लगातार हमलों से हर कोई घबराया है। अगर 10 अक्टूबर तक गुलदार को मारा या पकड़ा नहीं गया तो आंदोलन शुरू होगा। इस दौरान पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह रावत, सविता रावत, विनीता आर्य, बीना देवी, निगहत परवीन, जानकी देवी, गीता रंगवाल, उमा रंगवाल भी मौजूद रहे। अदम्य साहस का परिचय देकर गुलदार के जबड़े से किशोरी को बचाकर लाने वाली मां-बेटी को वन विभाग सम्मानित करेगा। सोमवार को मल्ला फतेहपुर निवासी सरस्वती देवी अपनी बेटी प्रियंका उर्फ प्रेती व सुनीता बोरा के साथ जंगल घास लेने गई थी। तभी गुलदार प्रियंका पर झपट गया। सुनीता और सरस्वती ने पथराव कर प्रियंका को बचाया। बुधवार को ग्रामीणों ने मां-बेटी को वीरता के लिए सम्मानित करने की मांग की। डीएफओ ने सम्मानित करने का आश्वासन दिया है। फतेहपुर क्षेत्र में लोगों पर हमला करने वाले गुलदार को आदमऽोर घोषित कर मारने की अनुमति चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन देहरादून से मांगी गई है। अगले एक-दो दिन में अनुमति आदेश आ जाएगा। गुलदार को मारने के लिए मेरठ के दो शिकारियों से संपर्क किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *