February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

गला रेतकर हत्या की कोशिश करने का आरोपी गिरफ्तार

रुद्रपुर। हत्या के इरादे से एक व्यक्ति का गला रेत कर खेत में फेंकने के मामले की जांच बाद घटना को अंजाम देने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी व घायल की पत्नी से संबंध् होने की बात कही। पुलिस के मुताबिक 12 अगस्त दोपहर को डिवाइन पार्क कालोनी निवासी रोविन गन्ने के खेत में घायल अवस्था में तड़प रहा था। सूचना पर पहंुची पुलिस ने उसे उपचार के लिये जिला अस्पताल भिजवाया था। वहां से उसकी हालात गंभीर देख हायर सेंटर को भेजा था। इस मामले में घायल के दामाद संजयनगर खेड़ा निवासी शुक्ला मंडल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी और बंगाली कालोनी निवासी प्रवीन कुमार उर्फ खोकन पुत्र जय चन्द्र पर ससुर की हत्या करने के इरादे से धरदार हथियार से गला रेत दिया। सीओ अमित कुमार ने बताया कि विवेचना कर रहे एसआई पूरन सिंह ने आरोपी को संदेह होने पर पूछताछ के लिये उठाया। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने रोविन पर जान लेवा करने की घटना को कबूल किया। साथ ही बताया कि घायल के घर पर उसका जाना आना था और वह उसकी पत्नी एक साथ काम भी करते थे। वहीं से उससे संबंध् हो गये। कोतवाल एनएन पंत ने बताया कि शाम तक घटना का खुलासा होगा। पुलिस घायल की पत्नी से भी पूछताछ करेगी। आरोपी को मेडिकल के लिये भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *