February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कोरोना संक्रमित पीएसी कर्मी की दून में मौत

रूद्रपुर। कोरोना संक्रमित पीएसी कर्मी की देहरादून में उपचार के दौरान मौत हो गयी। जानकारी के मुताबिक 46वीं वाहिनी पीएसी में तैनात सितारगंज के ग्राम घुसरी निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति की कुछ दिन पहले तबियत बिगड़ने पर उन्हें देहरादून ले जाया गया। बताया जा रहा है कि जांच में उनकी रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव आयी थी। आज उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। उनके निधन से परिवार में कोहराम मचा है। पीएसी कर्मचारियों में भी शोक की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *