Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कांग्रेस जनों ने फूंका मुख्यमंत्री योगी का पुतला

रुद्रपुर. पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश में मातृ शक्ति के साथ हो रही अपराधिक घटनाओं एवं दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई न किए जाने के विरोध में आज महानगर युवक कांग्रेस अध्यक्ष एवं नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र निषाद मोनू एवं कांग्रेस नेता व पूर्व नगर निगम नेता प्रतिपक्ष दिलीप अधिकारी के नेतृत्व में भारी संख्या में कांग्रेसजनों ने जोरदार प्रदर्शन कर गोल मढैया में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी के पुतले को आग के हवाले किया। श्री निषाद व श्री अधिकारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में आपराधिक तत्व बेलगाम हो चुके हैं। मुख्यमंत्री का उन पर कोई नियंत्रण नहीं रह गया है। उन्होंने कहा ऐसे ही स्थिति अब देवभूमि उत्तराखंड में भी हो गई है जहां आपराधिक तत्व बेखौफ दिनदहाड़े संगीन घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं और भाजपा के वरिष्ठ नेता भी महिला अपराध के आरोपों में घिरे हुए हैं। उन्होंने कहा कि विकास के नाम पर दोनों ही राज्यों में आपराधिक घटनाओं का तेजी से विकास हो रहा है जबकि आम जनता जन समस्याओं के समाधान एवं बढ़ती महंगाई के कारण दिन प्रतिदिन परेशानी से जूझ रही है। इस दौरान रामधारी गंगवार, मोनू कश्यप, लक्की शुक्ला, रोहन, सुभाष, सोमपाल, राजीव, वृंदावन, सुरेश, संजीव रस्तोगी, अंकित राय, संजय रस्तोगी, अंकुश रस्तोगी, विशाल, छोटेलाल, अजय चैहान, धर्मपाल, अजय, आनंद, आकाश, मनोज व संदीप सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *