February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

उत्तराखंड में सपा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित

देहरादून। उत्तराखंड में समाजवादी पार्टी ने प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। कार्यकारिणी में 45 सदस्य होंगे, जिनमें तीन उपाध्यक्ष, एक प्रमुख सचिव, दो महासचिव, एक मुख्य प्रवक्ता, तीन प्रवक्ता, 20 सचिव, पांच सदस्य, पांच विशेष आमंत्रित सदस्य, कोषाध्यक्ष और एक पदेन सदस्य शामिल हैं। प्रदेश कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष- एडवोकेट सुरेश परिहार, अवतार सिंह, अभा बड़थ्वाल, प्रमुख महासचिव- सुएब अहमद सिद्दीकी, मुख्य प्रवक्ता- सुभाष पंवार, महासचिव- डाॅ. राकेश कुमार पाठक, डाॅक्टर राजेंद्र परासर, कोषाध्यक्ष- एसके राय, मीडिया प्रभारी- राजेंद्र चैधरी, प्रवक्ता- फुकरान अहमद, संजय कुमार सिंह, अमित यादव, सोशल मीडिया और आइटी सेल- जितेंद्र सिंह चैहान, सदस्य- एडवोकेट हरीश चैहान, प्रीतम सिंह पाल, चंद्र सिंह बिष्ट, ज्ञान चंद्र यादव, चंद्र प्रकाश यादव, पदेन सदस्य- कुलदीप रावत, और विशेष आमंत्रित सदस्य- दलजीत सिंह गौराया, अनिल जेटली, हुसैन अहमद, चंद्रशेखर यादव, डाॅ. रेखा यादव को बनाया गया है। कार्यकारिणी की घोषणा के दौरान प्रदेश अध्यक्ष एसएन सचान ने अन्य राजनीतिक दलों को भी आड़े हाथ लिया। विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं राजनीतिक दलों की सक्रियता भी बढ़ती जा रही है। राज्य में पैठ बनाने के लिए समाजवादी पार्टी भी कोशिशों में जुट गई है। बुधवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सत्य नारायण सचान ने पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कार्यकारिणी को लेकर भी विस्तार से चर्चा की। इस दौरान पार्टी अध्यक्ष सचान अन्य राजनीतिक दलों पर हमला बोला। उन्होंने कहा, सालों में कांग्रेस और भाजपा सरकार ने जो उत्तराखंड की जनता को धोखा दिया है। पर समाजवादी पार्टी जल, जंगल, जमीन, पर्यावरण, पलायन, रोजगार के सकारात्मक मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएंगे। इसी कड़ी में नवंबर के पहले हफ्ते में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 2012 से 2017 तक जो उत्तर प्रदेश को दिया उसको उत्तराखंड मे लागू किए जाने की बात जन-जन तक पहुंचाई जाएगी। इसके साथ ही प्रदेश के पर्यटन को विश्व स्तर पर विकसित करने का माॅडल कैसा हो यह भी सामने लाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *