February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

आम के पेड़ पर लटका मिला युवक का शव

काशीपुर। युवक ने देर रात आम के पेड़ से लटक कर खुदकुशी कर ली। आज सुबह जैसे ही मृतक परिजनों को घटना की भनक लगी उनमें कोहराम मच गया। पुलिस को इसकी सूचना मिलने पर उसने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। जानकारी के मुताबिक गोपाल ;30 वर्षद्ध पुत्र वीर बहादुर की जैतपुर मोड़ के समीप सड़क किनारे झोपड़ी है। परिजनों ने बताया कि गत मंगलवार की रात लगभग 9 बजे वह खाना खाने के बाद छप्पर से निकला लेकिन वापस घर नहीं लौटा। आज सुबह जब मजदूर युवक को ढूंढते हुए परिजन घर के समीप स्थित आम के बाग में पहुंचे तो वहां उसका शव आम के पेड़ से लटकता मिला। मृतक दो भाई पांच बहनों में सबसे बड़ा था। अचानक घटित घटना को लेकर मृतक के परिवार में शोक की लहर है। खबर लिखे जाने तक घटना के सही कारणों का पता नहीं चल सका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *