February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रूद्रपुर। किच्छा रोड पर मेडिसिटी अस्पताल के पास कबाड़ के चार गोदाम आग की भेंट चढ़ गये। दमकल के कई वाहनों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को काबू किया। अग्निकाण्ड में लाखों की क्षति का अनुमान है। जानकारी के मुतबिक किच्छा रोड पर मेडिसिटी हास्पिटल के पास आज सुबह शाॅट सर्किट से कबाड़ के एक गोदाम में आग लगने से आस पास अफरा तफरी मच गयी। गोदाम स्वामी ने अग्निकाण्ड की सूचना अग्निशमन विभाग को दी। जब तक अग्नि शमन विभाग की टीम मौके पर पहुंचती तब तक आग ने पास के तीन अन्य गोदामों को भी अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते कबाड़ के चारों गोदाम आग की लपटों से घिर गये। गोदामों से धुंए का गुबार निकलने लगा जिससे आस पास के लोग भी सहम गये। मौके पर हड़कम्प मच गया। दमकल के चार वाहनों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग को काबू किया। अग्निकाण्ड में लाखों की क्षति का अनुमान है। फिलहाल नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। बता दें इससे पहले भी इसी स्थान पर गोदाम में आग लग चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *