Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

अस्पताल में जच्चा बच्चा की मौत के बाद भारी बवाल

काशीपुर,14अगस्त। प्रसव के लिए अस्पताल आयी महिला के बच्चे की मौत हो गयी और कुछ घण्टों बाद महिला ने भी दम तोड़ दिया जिससे आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया और एक चिकित्सक की पिटाई लगा दी। जिसको लेकर हाईवे किनारे भी जाम लग गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह आक्रोशित लोगों को शांत कराया। पुलिस ने डाक्टर को हिरासत में ले लिया और अस्पताल में पुलिस तैनात कर दी है। जानकारी के अनुसार नई बस्ती लालढांग पीरूमदारा रामनगर निवासी 24वर्षीय सुमनपत्नी विजेंद्र सैनी का डेढ़ वर्ष पूर्व विवाह हुआ था। गत सायं प्रसव पीड़ा होने पर उसके परिजन मुरादाबाद रोड स्थित सेवा अस्पताल लेकर उसे पहुंचे जहां उसे भर्ती कराया गया। रात्रि को ऑपरेशन के जरिये सुमन का बच्चा हुआ लेकिन मात्र 5-7 मिनट बाद बच्चे की धड़कनें बंद हो गयीं। परिजनों ने जब इसकी जानकारी चिकित्सक को दी तो वह आनाकानी करने लगा। इसी दौरान सुमन की तबीयत भी बिगड़ने लगी। जब काफी देर तक चिकित्सक नहीं आया तो आज प्रातः लगभग 4-30बजे सुमन ने भी दम तोड़ दिया। मृतका के परिजनों ने चिकित्सक को बताया तो मौके पर पहुंचे चिकित्सक ने मृतक सुमन को ही दूसरे अस्पताल में रेफर करने की सलाह दे डाली जिससे मृतका के परिजनों का पारा चढ़ गया और उन्होंने मौके पर मौजूद चिकित्सक मुजफ्रफर की जमकर पिटाई लगा दी। हंगामा बढ़ता देख हाईवे किनारे जाम लग गया। इसी दौरान आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में भी तोड़फोड़ करने का प्रयास किया। जिसको देख अस्पताल का सारा स्टाफ वहां से फरार हो गया। लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस
ने किसी तरह उन्हें शांत कराया
और चिकित्सक (शेष पृष्ठ सात पर)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *