February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

अश्लील हरकतें करने वाले ई रिक्शा चालक को किया कमरे में बंद

रुद्रपुर,27 जुलाई। ट्रांजिट कैंप में आज प्रातः नाबालिग छात्र को टैम्पो में बैठाकर स्कूल ले जाने के बजाय उसे किच्छा बाईपास मार्ग पर झील ले जाकर उससे अश्लील हरकतें करने वाले ई रिक्शा चालक को कमरे में बंद कर छात्र की मां ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी है। जानकारी के अनुसार ट्रांजिट कैंप निवासी एक महिला का ई रिक्शा है जिसे मछली मार्केट निवासी युवक किराये पर चलाता है। बताया जाता है कि आज प्रातः करीब 7बजे तेज वर्षा होने के कारण महिला ने अपनी नाबालिग पुत्री को स्कूल छोड़ने के लिए टुकटुक चालक से कहा। मार्ग में छात्र को कापी लेनी थी लेकिन दुकान बंद होने के कारण ई रिक्शा चालक उसे क्षेत्र की अन्य दुकान पर ले गया जहां भी दुकान बंद पायी गयी। जिस पर छात्र ने चालक से कहा कि उसे देर हो रही है वह मुझे स्कूल छोड़ दे, कापी कल ले लूंगी। लेकिन ईरिक्शा चालक उसे घर छोड़ने के बजाय सवारियों के साथ रोडवेज ले गया जहां छात्र ने उसे पुनः घर पहुंचाने को कहा लेकिन ई रिक्शा चालक छात्र को जबरन किच्छा बाईपास मार्ग स्थित झील ले गया जहां छात्र जोर जोर से र ोने लगी तो ई रिक्शा चालक ने आंसू पोछने के बजाने उससे अश्लील हरकतें शुरू कर दीं और उसे मोबाइल देने का लालच दिया। किसी तरह छात्र घर वापस लौटी और उसने मां को सारी बातें बतायीं। इसके पश्चात महिला ने ई रिक्शा चालक को फोन कर कहा कि उसकी तबीयत खराब है जल्दी से ई रिक्शा ले आओ, दवा लेने जाना है। जब ई रिक्शा चालक महिला के घर पहुंचा तो महिला ने उसे यह कहकर कमरे में बैठा लिया कि वह तैयार होकर आती है। इसके पश्चात महिला ने ई रिक्शा चालक को कमरे में बंद कर दिया और मामले की सूचना तुरन्त पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर आ पहुंची और आरोपी ई रिक्शा चालक को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच में जुटी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *