February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

अब आटो चालक पर झपटा तेंदुआ,लोगों में दहशत

हल्द्वानी। फतेहपुर रेंज में तेंदुआ ने मंगलवार की रात एक और घटना को अंजाम दे दिया। घर के पास ही फतेहपुर में रहने वाले आॅटो चालक पर झपट गया। आॅटो चालक ने भागकर शोर मचाया तो लोंगो ने शोर मचाया। लगातार घटनाओं से फतेहपुर में फिर दहशत फैल गई है। बता दें कि सोमवार को तेंदुआ ने एक किशोरी और मासूम पर हमला कर घायल कर दिया था। लगातार बढ़ रही घटनाओं ने लोगें में वन विभाग के खिलाफ रोष है। फतेहपुर बाजार में रहने वाले आॅटो चालक सोबन गोस्वामी आॅटो चालक हैं। मंगलवार की रात वह घर के पास ही बाथरूम को जा रहे थे। करीब नो बजे अचानक गुलदार सोबन पर झपट गया। सोबन ने घर की ओर भागकर जान बचाई। शोर मचाने पर लोंगो की भीड़ जुट गई। लोंगो ने हो हल्ला कर गुलदार पर पथराव किया तो वह जंगल की और भाग गया। वहीं लगातार हमलों के बाद भी वन विभाग के गुलदार को नहीं पकड़ने से लोंगो में आक्रोश फैलते जा रहा है। लोंगो का कहना है कि वन विभाग लगातार लापरवाही कर रहा है। लोंगो की जान खतरे में पड़ गई है। जिस स्थान पर गुलदार ने आॅटो चालक पर हमला किया, उसी के समीप ही गुलदार ने सोमवार की शाम बच्चे पर हमला किया था। बीते सोमवार को फतेहपुर में गुलदार ने सुबह जंगल घास काटने गयी 15 साल की किशोरी प्रियंका और शाम को आंगन में खेल रहे 10 माह के शनि पर हमला कर दिया था। एक दिन में गुलदार के दो घटनाएं करने से भड़के जनप्रतिनिध्यिों ने वन विभाग के खिलाफ ध्रना-प्रदर्शन का एलान किया। मंगलवार सुबह 10 बजे से जनप्रतिनिध्यिों व ग्रामीणों ने रेंजर कार्यालय पहुंचकर ध्रना दिया था। उन्होंने वन विभाग के अफसरों के साथ जमकर नारेबाजी की। आंदोलन का नेतृत्व कर रहीं ग्राम प्रधन गुजरौड़ा रितु जोशी और पूर्व जिपं सदस्य नीरज तिवाड़ी ने कहा कि अब तक गुलदार फतेहपुर व आसपास के क्षेत्रों में आठ लोगों को निवाला बनाने की कोशिश कर चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *