February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रामनगर। कोतवाली पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए चलाए गए अभियान के तहत दो अलग-अलग स्थानों से स्मैक के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की। गुरुवार को कोतवाली के एसएसआई जयपाल सिंह चैहान ने बताया कि कोतवाली के एसआई जगबीर सिंह कांस्टेबल नसीम अहमद व युगल किशोर द्वारा ग्राम शत्तिफनगर पूछडी क्षेत्र में इसी क्षेत्र के रहने वाले जावेद खान पुत्र रिसाल अहमद को दबोचते हुए उसके कब्जे से 4.83 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की वहीं दूसरे मामले में पीरु मदारा चैकी इंचार्ज कविंद्र शर्मा ने हल्दुआ बैरियर के समीप बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर सवार मोहल्ला गुलरघटटी रामनगर निवासी विशाल सैनी पुत्र स्वर्गीय किशन के कब्जे से 35 . 80 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *