Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रोडवेज की टक्कर से रिटायर प्लाटून कमांडर घायल

रूद्रपुर। काशीपुर रोड पर रोडवेज बस ने सड़क किनारे खड़ी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में पीएसी के रिटायर्ड प्लाटून कमांडर गंभीर रूप से घायल हो गये उन्हें निजी अस्पताल भर्ती कराया गया है। घटना के बाद मौके पर काफी देर जाम लगा रहा। सीपीयू कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल पहुंचाया और जाम खुलासा। जानकारी के मुताबिक शांति बिहार निवासी 46वीं वाहिनी पीएसी के सेवानिवृत्त प्लाटून कमांडर 62 वर्षीय खीम सिंह राणा आज पत्नी के साथ विद्युत बिल जमा करने के लिए नवोदय विद्यालय पावर हाउस आये थे। इस बीच उनकी पत्नी बिल जमा करने लगी और खुद खीम सिंह राणा सड़क किनारे स्कूटी खड़ी करके बैठ गये। इसी बीच रूद्रपुर की ओर आ रही काशीपुर डिपो की रोडवेज संख्या यूके06ए1068 ने स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद स्कूटी काफी दूर तक बस के साथ घिसटती चली गयी। हादसे में सेवानिवृत्त प्लाटून कमांडर खीम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर सीपीयू के एसआई श्याम सिंह रावत, सतपाल पटवाल, कांस्टेबल लक्की तिवारी,धीरज,कोतवाली के एसआई पान सिंह तोमक्याल भी मौके पर पहुंच गये। उन्होंने घायल को निजी अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद हाईवे पर काफी देर तक जाम लगा रहा। सीपीयू कर्मियों ने बमुश्किल जाम खुलवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *